क्रशर मुंशी का अपहरण चार घंटे बाद मुक्त किया

Updated:
विज्ञापन

हंटरगंज : प्रखंड के तुलसीपुर के गोसाइडीह गांव में संचालित जयशंकर स्टोन वर्क्स क्रशर के मुंशी नावाडीह निवासी संपत कुमार का अपहरण रविवार की शाम किया गया. चार घंटे के बाद संपत को मुक्त कर दिया गया. अपहरण लेवी को लेकर किया गया था. संपत ने बताया कि शाम सात बजे दो हथियारबंद अपराधी हथियार […]

विज्ञापन

हंटरगंज : प्रखंड के तुलसीपुर के गोसाइडीह गांव में संचालित जयशंकर स्टोन वर्क्स क्रशर के मुंशी नावाडीह निवासी संपत कुमार का अपहरण रविवार की शाम किया गया. चार घंटे के बाद संपत को मुक्त कर दिया गया. अपहरण लेवी को लेकर किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
संपत ने बताया कि शाम सात बजे दो हथियारबंद अपराधी हथियार के साथ पहुंचे. वे खुद को पीएलएफआइ का सदस्य बता रहे थे. हथियार के बल पर उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर सोइया पहाड़ के जंगल में ले गये. अपराधियों ने क्रशर मालिक श्रीनिवास कुमार से मुंशी को छोड़ने के एवज में दस लाख रुपये लेवी देने की मांग की. इस पर श्रीनिवास ने क्षेत्र से बाहर होने की बात कही. लेवी की रकम देने की बात कहने पर मुंशी को मुक्त कर दिया गया.
मुंशी को घर पहुंचते ही उन्हें पुलिस थाना बुलाकर पूछताछ की गयी. मालूम हो कि गोसाईडीह गांव में संचालित क्रशर कई वर्षों से बंद पड़ा है. क्रशर की देखरेख के लिए संपत को रखा गया था. दूसरी ओर पुलिस ने मुंशी का अपहरण पीएलएफआइ नहीं, बल्कि अपराधियों द्वारा किये जाने की बात कही है. साथ ही कहा कि बहुत जल्द घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola