ePaper

चुनाव में टिकट के लिए दौड़ शुरू

Updated at : 01 Feb 2019 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में टिकट के लिए दौड़ शुरू

चतरा : लोकसभा चुनाव को लेकर टिकट के लिए संभावित प्रत्याशी रांची व दिल्ली का चक्कर लगा रहे हैं. भाजपा, कांग्रेस, राजद, जेवीएम समेत कई दल के लोग टिकट के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं. जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है. सभी दल में टिकट लेने वालों की होड़ मची है. सभी संभावित प्रत्याशी […]

विज्ञापन

चतरा : लोकसभा चुनाव को लेकर टिकट के लिए संभावित प्रत्याशी रांची व दिल्ली का चक्कर लगा रहे हैं. भाजपा, कांग्रेस, राजद, जेवीएम समेत कई दल के लोग टिकट के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं. जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है. सभी दल में टिकट लेने वालों की होड़ मची है. सभी संभावित प्रत्याशी रांची व दिल्ली के अलावे क्षेत्र में सक्रिय हैं.

भाजपा में सांसद सुनील सिंह के साथ-साथ पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल, चतरा विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता, केंद्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा, कालीचरण सिंह, कांग्रेस में अरुण सिंह, प्रमोद दुबे, प्रदीप कुमार साहू, राजद में सुभाष प्रसाद यादव, बलवंत यादव, जेवीएम में नीलम देवी की नाम की चर्चा है.

सभी अंदर-अंदर अपने-अपने दल के नेताओं से संपर्क बनाये हुए है. दूसरी ओर लोकसभा क्षेत्र की लोग स्थानीय उम्मीदवार की मांग कर रहे हैं. यहां के लोगों का कहना है कि जो पार्टी स्थानीय व्यक्ति को उम्मीदवार बनायेगी उसे ही अपना समर्थन देंगे. साथ ही कहा जब से चतरा लोकसभा क्षेत्र बना है, एक बार भी स्थानीय व्यक्ति सांसद नहीं बना है.

सभी दलों में स्थानीय व्यक्ति को उम्मीदवार बनाये जाने की मांग हो रही है. संभावित प्रत्याशी हर रोज क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमो में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान अपनी मंशा स्पष्ट कर रहे हैं. इस बार चुनाव में यहां स्थानीय उम्मीदवार का मुद्दा छाये रहने की संभावना है. मतदाताओं का मानना है कि स्थानीय व्यक्ति ही क्षेत्र का विकास कर सकता हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola