चतरा : नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सिंह कंस्ट्रक्शन के चार वाहनों को फूंका, कर्मियों से भी की मारपीट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा : पुलिस के साथ मुठभेड़ के 24 घंटे भी नहीं बीते थे की भाकपा माओवादी नक्सलियों ने एक बार फिर जिले में जमकर उत्पात मचाया है. नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे कंस्ट्रक्शन कंपनी के चार वाहनों को फूंक कर दहशत फैला दी है. प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर-कौरा सड़क निर्माण कार्य में […]

विज्ञापन
चतरा :
पुलिस के साथ मुठभेड़ के 24 घंटे भी नहीं बीते थे की भाकपा माओवादी नक्सलियों ने एक बार फिर जिले में जमकर उत्पात मचाया है. नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे कंस्ट्रक्शन कंपनी के चार वाहनों को फूंक कर दहशत फैला दी है. प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर-कौरा सड़क निर्माण कार्य में लगे सिंह कंस्ट्रक्शन के एक जेसीबी, एक ट्रक व दो मोटरसाइकिल को नक्सलियों ने फूंक दिया है.
जानकारी के अनुसार करीब दो दर्जन नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट भी की है. उसके बाद सभी मजदूरों और कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मियों को वाहन से उतार कर गाड़ी में आग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभियान निगम प्रसाद व प्रतापपुर इंस्पेक्टर गिरीश दत्त मिश्रा दलबल के मौके के लिए रवाना हो गए हैं.
एएसपी ने बताया कि नक्सलियों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली है. जानकारी के बाद नक्सलियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर सघन नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है.
नक्सलियों द्वारा वाहनों को फुके जाने के बाद जहां कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी और मजदूर दहशत में है वहीं इलाके में लंबे समय बाद नक्सलियों के दस्तक ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। जानकारी के अनुसार एसपी व अन्य वरीय अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola