चतरा : पिकअप वैन से 24 पेटी शराब जब्त, दो तस्कर हुए गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सदर पुलिस रविवार को चतरा-गया मुख्य पथ डीएवी स्कूल के समीप से एक बोलेरो पिकअप वाहन से 24 पेटी अवैध शराब जब्त किया. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में पुलिस को यह सफलता मिली. इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों क्रमश: प्रतापपुर के गोलू कुमार उर्फ अभय कुमार व चालक को […]

विज्ञापन

सदर पुलिस रविवार को चतरा-गया मुख्य पथ डीएवी स्कूल के समीप से एक बोलेरो पिकअप वाहन से 24 पेटी अवैध शराब जब्त किया. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में पुलिस को यह सफलता मिली.

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों क्रमश: प्रतापपुर के गोलू कुमार उर्फ अभय कुमार व चालक को गिरफ्तार किया है. एसपी अखिलेश वी वारियार को सूचना मिली थी कि हरियाणा मेड की अंग्रेजी शराब लेकर एक पिकअप वैन इटखोरी से चतरा के रास्ते प्रतापपुर की ओर जा रहा है. वहां स्टॉक करने के बाद अवैध शराब को बिहार के मंडियों में खपाने की योजना थी. एसपी के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी ने वाहनों की चेकिंग शुरू की.

इस दौरान चतरा से हंटरगंज की ओर जा रहे एक सफेद रंग के पिकअप वैन को रोका गया. वाहन चालक मेराग निवासी चंद्रिका यादव पुलिस को देख कर भागने लगा. जवानों ने दौड़ा कर उसे धर दबोचा. तलाशी के दौरान वाहन से 11 पेटी आरएस की फुल, 10 पेटी हाफ, एक पेटी क्वार्टर व इंपेरियल ब्लू की दो पेटी क्वार्टर शराब मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola