झारखंड : नक्सल प्रभावित गितिउली गांव में वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण रविवार शाम तक पुलिस गितिलिपि गांव नहीं पहुंच सकी थी. फलस्वरूप मृत महिला का शव घर में ही पड़ा है. थाना प्रभारी ने कहा कि जमीन विवाद या डायन-बिसाही मामले में महिला की हत्या की गई है, ऐसा प्रतीत होता है.
बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम), अनिल तिवारी : पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव प्रखंड में घर में सो रहे वृद्ध दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया. हमले में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना कराईकेला थाना क्षेत्र के भालुपानी पंचायत अंतर्गत गितिउली गांव का है. बताया जाता है गितिउली गांव निवासी 72 वर्षीय मारकस मुंडू अपने घर में पत्नी शांति मुंडू के साथ सो रहा था. घर में उसकी बेटी भी थी. शनिवार की रात लगभग 10 बजे तीन-चार अज्ञात लोग मारकस मुंडू के घर पहुंचे. सभी अचानक मारकस मुंडू के साथ मारपीट करने लगे. बीच-बचाव के लिए पहुंची मारकस मुंडू की पत्नी शांति मुंडू पर इनमें से किसी ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया. मौके पर ही शांति की मौत हो गई. महिला की मौत होने के बाद घटना को अंजाम देने वाले सभी लोग वहां से भाग गये. तब तक मारकस मुंडू भी गंभीर रूप से घायल हो चुका था.
https://www.youtube.com/watch?v=t546Jg0nah8
अब तक नहीं पहुंची पुलिस, घर में पड़ा है महिला का शव
उसकी बेटी दूसरे कमरे में सो रही थी. इसलिए वह चोटिल होने से बच गई. रविवार को दिन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना कराईकेला थाना एवं मुखिया सावित्री मेलगांडी को दी. घायल व्यक्ति मारकस मुंडू को ईलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण रविवार शाम तक पुलिस गितिलिपि गांव नहीं पहुंच सकी थी. फलस्वरूप मृत महिला का शव घर में ही पड़ा है.
Also Read: पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव में पिता ने अपनी ही बेटियों की हत्या कर दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जमीन विवाद या डायन-बिसाही मामले में हुई होगी हत्या : थाना प्रभारी
घटना के संबंध में कराईकेला के थाना प्रभारी ने कहा कि जमीन विवाद या डायन-बिसाही मामले में महिला की हत्या की गई है, ऐसा प्रतीत होता है. मृतका के पति से पूछताछ के दौरान वे नहीं बता पाए कि किन लोगों ने उनके घर आकर हमला किया था. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है. घटनास्थल सुदूरवर्ती क्षेत्र में है, इसलिए शव को आज लाया नहीं जा सका है. नक्सली क्षेत्र होने के कारण भारी सुरक्षा के बीच शव को लाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




