पश्चिमी सिंहभूम : विकास योजनाओं में अनियमितता, उपप्रमुख व वार्ड सदस्य ने लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टोंटो प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं में घोर अनियमितता बरती जा रही है. योजनाओं में गुणवत्ता को ताक पर रख दिया गया है. यह आरोप टोंटो प्रखंड की उपप्रमुख मुक्ता लागुरी, पंसस हेमवती हेंब्रम, पंसस पूर्णिमा लागुरी व वार्ड सदस्यों ने लगाया है.

विज्ञापन

टोंटो प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं में घोर अनियमितता बरती जा रही है. योजनाओं में गुणवत्ता को ताक पर रख दिया गया है. यह आरोप टोंटो प्रखंड की उपप्रमुख मुक्ता लागुरी, पंसस हेमवती हेंब्रम, पंसस पूर्णिमा लागुरी व वार्ड सदस्यों ने लगाया है. जानकारी के अनुसार, उपप्रमुख व पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्य स्थल का निरीक्षण किया. इसमें पाया कि सेरेंगसिया पंचायत के रोमरा व बाइहातू में बन रही पुलिया निर्माण में बालू के बजाय सीमेंट में गिट्टी के डस्ट का उपयोग ढलाई में किया जा रहा है. वहीं, टोंटो के माइलपी सुरीन चौक से सुसुनअखाड़ा तक 1.075 किमी तक पीसीसी सड़क का निर्माण डीएमएफटी से कराया जा रहा है. सड़क निर्माण में स्थानीय नदी की मिट्टी युक्त बालू को प्रयोग में लाया जा रहा है. न्यूनतम मजदूरी दर भी मजदूरों को नहीं दी जा रही है. वहीं, निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने देखा कि कार्यस्थल पर बिना जेई व संवेदक के ही कार्य हो रहा है. सड़क की ढलाई भी 6 इंच के बजाय 4 इंच ही की जा रही है. पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि कई शिकायतों के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola