Chaibasa News : रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने माइंस गेट 10 घंटे जाम किया
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 04 Jul 2025 11:25 PM
नोवामुंडी. ठेका मजदूरों को माइंस में काम पर जाने से रोका
नोवामुंडी. रोजगार स्थानीय मजदूरों को बेवजह काम से निकालने व बाहरी मजदूरों से काम लिये जाने के विरोध में शुक्रवार की सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे तक ग्रामीणों ने टाटा स्टील माइंस के चारों मुख्य गेटों को जाम कर दिया. आंदोलन का नेतृत्व अखिल झारखंड श्रमिक संघ के नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष वीर कारुवा, ग्रामीण, मुंडा व आसपास गांवों के बेरोजगारों के नेतृत्व में किया गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि माइंस के अधीन काम रहा रहे ठेकेदारों द्वारा आसपास के मजदूरों से काम नहीं लिया जाता है. बाहरी मजदूरों से काम कराया जाता है. स्थानीय मजदूरों की अनदेखी से ग्रामीणों में नाराजगी है. इस कारण मजदूरों ने माइंस के चारों गेटों को जाम कर दिया है. इस दौरान मेन गेट को खोलने को लेकर थाना प्रभारी व आंदोलन कर रहे श्रमिकों के बीच काफी नोकझोंक हुई. एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव के समझाने के बाद सभी ग्रामीण माने और गेट जाम हटाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










