दुर्गोत्सव की तैयारी तेज, टाउन काली मंदिर पूजा समिति की नई टीम गठित, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

टाउन काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति के सदस्य.

टाउन काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, पवन केजरीवाल बने संरक्षक

विज्ञापन

चक्रधरपुर : दुर्गापूजा को लेकर चक्रधरपुर में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है. टाउन काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति ने आगामी दुर्गोत्सव को भव्य और व्यवस्थित तरीके से मनाने की तैयारी तेज कर दी है. इसी क्रम में सोमवार को समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का पुनर्गठन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नई कमेटी में किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

बैठक की अध्यक्षता पवन केजरीवाल ने की. नई कमेटी में पवन केजरीवाल को संरक्षक, रामगोपाल जेना को अध्यक्ष, विवेक कुमार को सचिव, मुकेश कसेरा को सहसचिव और दिनेश केडिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. नई कमेटी के गठन के बाद सदस्यों ने दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर चर्चा की. पर्व को इस वर्ष भी धूमधाम एवं भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया.

पूजा के साथ व्यवस्था पर भी रहेगा जोर

समिति ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर सहमति जतायी. नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा - पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी. पूजा पंडाल और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर भी जोर दिया गया.

भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प

समिति के सदस्यों ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से पूजा के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की. साथ ही सभी ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ दुर्गोत्सव मनाने का संकल्प लिया. बैठक में समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola