चक्रधरपुर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, इस दिन निकलेगी जनजागरण शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग.

चक्रधरपुर में 19 से 22 अप्रैल 2027 तक 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा. 13 सितंबर को विशाल जनजागरण शोभायात्रा निकाली जाएगी. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में 19 से 22 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 108 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को कमला विवाह मंडप में गायत्री परिवार की बैठक हुई. इसमें पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर, चाईबासा, सोनुआ, गोइलकेरा, मनोहरपुर, आनंदपुर समेत विभिन्न प्रखंडों से गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता एवं परिजन शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील

इस दौरान महायज्ञ के सफल आयोजन, जनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज करने और लोगों को महायज्ञ से जोड़ने के निर्देश दिए गए. साथ ही आयोजन के प्रचार-प्रसार की रणनीति पर भी चर्चा हुई. बैठक में मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुशांत कुमार मुखर्जी, जिला समन्वयक मनोज कुमार प्रधान और चाईबासा के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी परमेश्वर सिंह समेत चक्रधरपुर प्रखंड के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे.

महायज्ञ के पूर्व जनजागरण शोभायात्रा निकालने का लिया निर्णय

बैठक में महायज्ञ के पूर्व 13 सितंबर 2026 को विशाल जनजागरण शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. इसमें बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजनों के शामिल होने की संभावना है. विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को अक्षत-पुष्प के साथ संकल्पित कराया गया तथा रसीद और प्रचार-पंपलेट उपलब्ध कराए गए. गायत्री परिवार ने क्षेत्रवासियों से महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola