प्रेम विवाह के एक महीने बाद ही उजड़ा घर, पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो.

चाईबासा में पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शादी के महज एक महीने बाद हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

चाईबासा. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पंचों गांव की मछुआ बस्ती में 19 वर्षीय युवक ने रविवार दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना दोपहर करीब 3 बजे की है. परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मछुआ बस्ती निवासी रघुनाथ मछुआ के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रघुनाथ की शादी करीब एक माह पहले हुई थी. शनिवार शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद रविवार सुबह उसकी पत्नी ने अपनी मां को घर बुलाया. रघुनाथ ने अपनी सास का स्वागत किया. कुछ देर बाद जब उसकी सास वापस जाने लगी तो रघुनाथ और उसकी पत्नी दोनों उन्हें बस तक छोड़ने के लिए सड़क पर गये.

परिजनों का कहना है कि इसी दौरान रघुनाथ की सास अपनी बेटी को भी अपने साथ लेकर चली गयी. इसके बाद रघुनाथ नाराज होकर घर लौट आया. घर पहुंचने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

कुछ देर बाद जब रघुनाथ का छोटा भाई घर के अंदर गया तो उसने बड़े भाई को फंदे से लटका देखा. इसके बाद उसने आसपास के बस्तीवासियों को इसकी जानकारी दी. परिजन मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने बताया कि रघुनाथ ने कुछ दिन पहले ही गोइलकेरा क्षेत्र की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola