Chaibasa News : जुलाई, अगस्त व सितंबर में शॉर्ट टर्मिनेट, डायवर्ट व रद्द रहेंगी ट्रेनें

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 05 Jul 2025 10:13 PM

विज्ञापन

चक्रधरपुर रेल मंडल. हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर लिया जायेगा ब्लॉक

विज्ञापन

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल में जुलाई से सितंबर तक अलग-अलग तिथियों में मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. इसे लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चलने वाली एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें विभिन्न तिथियों में कई दिनों तक रद्द रहेंगी. यह जानकारी रेलवे ने दी है. साथ ही यात्रियों से सहयोग की अपील की है. 15 जुलाई से 2 अगस्त तक हर मंगलवार व शनिवार को 8 जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 4 जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त करेंगी. 30 अगस्त से 4 अक्तूबर तक प्रत्येक शनिवार को 5 जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू रद्द रहेगी. उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी. वहीं 9 अगस्त से 4 अक्तूबर तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त करेगी.

अगस्त व सितंबर में गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त करेगी इस्पात एक्सप्रेस :

12872/22862 टिटलागढ़-हावड़ा कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 9,12,16,19,23,26 व 30 अगस्त एवं 6,13,20,27 सितंबर व 4 अक्तूबर को राउरकेला में यात्रा समाप्त करेगी. जिससे यह ट्रेन राउरकेला से हावड़ा के बीच नहीं चलेगी.

जुलाई में गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त करेंगी ये ट्रेनें – 13512/13511 आसनसोल-टाटा-आसनसोल एक्स 15,22 व 29 जुलाई को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट करेगी. – 13301/13302 धनबाद-टाटा-धनबाद एक्सप्रेस आद्रा में – 12871/22861 हावड़ा-टिटलागढ़ हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस टाटा में – 12872/22862 टिटलागढ़-हावड़ा कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस राउरकेला में (ये ट्रेनें 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई व 2 अगस्त को शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेगी.) अगस्त व सितंबर में 5 जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू रद्द रहेंगी ये ट्रेनें 18109/18110 टाटा-इतवारी-टाटा एक्सप्रेस, 68043/68044 टाटा-राउरकेला-टाटा मेमू व 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू (9, 12, 16, 19, 23 व 26 अगस्त को रद्द रहेगी). – 68043/68044 टाटा-राउरकेला-टाटा मेमू और 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू (ये ट्रेनें 30 अगस्त, 6,13,20,27 सितंबर व 4 अक्तूबर को रद्द रहेगी )

परिवर्तित मार्ग से चलेगी उत्कल एक्सप्रेस – 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 8,15, 22 व 29 अगस्त, 5,12,19,26 सितंबर व 3 अक्तूबर को भाया इब- झारसुगुड़ा रोड- एसबीपीवाई-कटक होकर चलेगी.- 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 11,18 व 25 अगस्त को कटक-एसबीपीवाई-जेएसजीआर-इब होकर चलेगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola