Chaibasa News : मृत 15000 लोगों के नाम राशनकार्ड से जल्द हटायें

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 05 Jul 2025 11:18 PM

विज्ञापन

प सिंहभूम. केंद्रीय टीम ने जविप्र दुकान, एफसीआइ 
और जेएसएफसी गोदामों का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन

चाईबासा. केंद्रीय टीम ने शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले की जन वितरण दुकान, एफसीआइ व जेएसएफसी गोदाम, धान अधिप्राप्ति केंद्र आदि का भौतिक निरीक्षण किया. टीम ने वन नेशन-वन राशन कार्ड का प्रचार-प्रसार पर जोर दिया. एक राज्य में कार्डधारी कहीं से भी राशन ले सकते हैं. राज्य के बाहर रहने वाले लाभुक वन नेशन वन राशन का लाभ ले सकते हैं. टीम में भारत सरकार के खाद्य एवं वितरण मंत्रालय के खाद्य व सार्वजनिक के उप सचिव धीरज मित्तल, सेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार सिंह, रांची के प्रबंधक एफसीआई पवन कुमार शामिल रहे.

सभी लाभुकों को प्रिंटेड व स्मार्ट राशन कार्ड दें:

केंद्रीय टीम ने चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र व नोवामुंडी प्रखंड के लेपांग गांव की जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया. वहां पीडीएस लाभुकों से संवाद किया. सभी लाभुकों को प्रिंटेड राशन कार्ड व स्मार्ट राशन कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिया. केंद्र सरकार से उपलब्ध 15000 मृत लोगों के नाम राशनकार्ड से हटाने व बिना आधार कार्ड वालों का नाम हटाने का निर्देश दिया.

सीपी ग्राम पोर्टल पर शिकायत करने वालों की समस्याएं सुनीं :

टीम ने बंदगांव प्रखंड के कराइकेला व चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र, नोवामुंडी व खूंटपानी प्रखंड स्थित झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन के प्रखंड स्तरीय गोदाम व एफसीआइ का पीइजी गोदाम का निरीक्षण किया. टीम ने सीपी ग्राम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने वाले व्यक्तियों से संपर्क कर चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में संवाद किया. उनकी समस्याओं को सुनते हुए निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारी को उचित निर्देश दिया.

डीलरों का बकाया कमीशन शीघ्र भुगतान करें:

टीम ने लैम्पस, डोर स्टेप डिलिवरी, पीडीएस डीलर की बकाया कमीशन राशि को शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा. नियमित तौर पर जन वितरण प्रणाली के दुकानों का औचक निरीक्षण का निर्देश दिया. धान अधिप्राप्ति के लिए चयनित भवनों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola