Chaibasa News : सांसद ने बाबा के दरबार में मत्था टेक क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : सांसद ने बाबा के दरबार में मत्था टेक क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

महादेवशाल में श्रावणी मेला शुरू सांसद जोबा मांझी ने किया उद्घाटन

विज्ञापन

गोइलकेरा. महादेवशाल धाम में रविवार को श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ. सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने मेले का शुभारंभ किया. अतिथियों ने इस मौके पर बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया. पहली सोमवारी पर महादेवशाल धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी. इसे लेकर महादेवशाल सेवा समिति और प्रशासन द्वारा रविवार को आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. बीडीओ विवेक कुमार और थाना प्रभारी ने समिति के पदाधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया. इस बीच मंदिर व मेला परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. वहीं रविवार होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ रही. दूर-दराज से आए शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया. मौके पर जोबा माझी ने कहा कि महादेवशाल धाम में वर्षों से पूजा अर्चना होती आ रही है. यहां आस्था का जनसैलाब उमड़ता है. झारखंड के अलावे अन्य दूसरे राज्यों से श्रद्धालु सावन महीने में यहां जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. भगवान भोलेनाथ श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरा करते हैं. सावन का महीना झारखंड में खुशहाली लेकर आये. मौके पर जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल, बीडीओ विवेक कुमार, रामचंद्र प्रसाद, राजेश चौरसिया, सुधीर बाजपेयी, राकेश चौरसिया, बजरंग प्रसाद, सीताराम बेसरा, दिनेश गुप्ता, आलोक रंजन सिंह, सुधीर मिश्रा, पवन कुमार, मुनमुन चौरसिया, अकबर खान, सुमित सेन, संतोष मिश्रा, किशोर दास आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola