Chaibasa News : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के उपमहामंत्री बने पद्मा केसरी

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 05 Jul 2025 10:09 PM

विज्ञापन

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में शुक्रवार शाम में मजदूरों की विशेष बैठक

विज्ञापन

गुवा. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में शुक्रवार शाम में मजदूरों की विशेष बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो पार्टी पश्चिमी सिंहभूम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन शामिल हुईं. झामुमो के जिला कमेटी सदस्य रिमू बहादुर, मो तबारक, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा देवगम आदि भी शामिल हुए. बैठक में गुवा बाजार में विस्थापितों को न्याय दिलाने पर चर्चा की गयी. कहा गया कि विस्थापितों का सेल प्रबंधन द्वारा नये सिरे से सर्वे कराया जाये, ताकि जो सही में विस्थापित हो रहे हैं उनका घर सेल प्रबंधन द्वारा दिया जाये. वहीं सेल में बहाली में स्थानीय को प्राथमिकता दी जाये. संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गयी. बैठक में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के उप महामंत्री पद्मा केसरी व प्रशांत चांपिया को संगठन सचिव बनाया गया. बैठक में महामंत्री अंतर महाकुड़, इम्तियाज अंसारी, संजय सांडिल, राजेश यादव, राजेश सांडिल, जॉर्ज तिर्की, किशोर सिंह, चंद्रिका खंडाइत, आरती होरो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola