ePaper

Chaibasa News : मनीष कालुंडिया व अर्जुन मालवा जेएलकेएम में शामिल

Updated at : 13 Jul 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : मनीष कालुंडिया व अर्जुन मालवा जेएलकेएम में शामिल

जनता की हक और अधिकार के लिए जेएलकेएम के बैनर तले लड़ाई लड़ेंगे

विज्ञापन

चाईबासा. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में आयोजित जनसभा में शामिल होने से पहले रविवार सुबह चाईबासा स्थित कचहरी तालाब के पास जिलाध्यक्ष करन महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सदर प्रखंड की टेकराहातु पंचायत के पूर्व मुखिया मनीष कालुंडिया एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन मालवा अपने समर्थकों के साथ जेएलकेएम में शामिल हो गया. जिलाध्यक्ष ने सभी को माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. इसके बाद सभी लोग दल-बल के साथ जयराम महतो की जनसभा में शामिल होने के लिए जमशेदपुर रवाना हुए. पार्टी में शामिल होने के बाद मनीष कालुंडिया व अजय देवगम ने कहा कि वर्तमान में कोल्हान क्षेत्र में जनहित को मुद्दा बनाकर जेएलकेएम पार्टी ही लड़ाई लड़ सकती है, बाकि पार्टी को बारी-बारी मौका देकर यहां के जनता का जनप्रतिनिधि बनाया, पर समस्या जस की तस है. जनता की हक और अधिकार के लिए जेएलकेएम के बैनर तले लड़ाई लड़ेंगे.

पार्टी में ये हुए शामिल

पार्टी में सदस्य ग्रहण करने वालों में पूर्व मुखिया मनीष कालुंडिया, अजय देवगम, अर्जुन मालवा, राजेश देवगम, जानुम देवगम, दिलीप खंडाइत, चढ़ाग देवगम, कांडे जोंको, मानकी कालुंडिया, लक्ष्मण देवगम, शिशुपाल खंडाइत, रंजीत गोप, बबलू बारी, टीपो कालुंडिया, नंदू खंडाइत, पेटू दास, गोवर्द्धन कालुंंडिया, रूप खंडाइत, कोवा कर्मकार, चुबू लोहार, कृष्णा सवैंया, कुशल दास, जीवन पूर्ति, दीनबंधु नायक, गोविंद कुमार, रोहित देवगम, राजा सवैंया, अक्षत टोपनो, दीपचंद होनहागा ने किया सदस्यता ग्रहण की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola