बड़ाजामदा में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर
घटनास्थल पर मौजूद गाड़ी
नोवामुंडी के नालदा क्षेत्र में एक बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत बड़बील सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उनका इलाज जारी है.
नोवामुंडी: बड़ाजामदा के नालदा क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए बड़बील सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.
आपके शहर में
अज्ञात बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार, कराखेंद्रा के रहने वाले बताए जा रहे दो युवक बाइक से बड़ाजामदा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बड़बील की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.
बड़बील सरकारी अस्पताल आए घायल
बताया जा रहा है कि हादसे में एक युवक का पैर बुरी तरह टूट गया है, जबकि दूसरे युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है. दुर्घटना के तुरंत बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल उठाकर बड़बील सरकारी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है.
वहीं, हादसे के बाद फरार बोलेरो और उसके चालक की तलाश की जा रही है. स्थानीय लोगों ने घटना की जांच कर फरार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए