Chaibasa News : अनुकूल चंद्र के बताये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : अनुकूल चंद्र के बताये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

बड़ाजामदा : श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र मंदिर में मासिक सत्संग का आयोजन

विज्ञापन

गुवा. बड़ाजामदा के बोकना स्थित श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र मंदिर में रविवार को मासिक सत्संग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ाजामदा, गुवा, झींकपानी, चिरिया, किरीबुरु, उलीबुरु जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, बड़बिल व आसपास के दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत में प्रात:कालीन प्रार्थना से हुई. बोकना सत्संग बिहार के प्रभारी सह ऋत्विक अमरनाथ ठाकुर ने कहा कि मनुष्य का गंतव्य ईश्वर प्राप्ति है. ईश्वर के आदेश का पालन करने वाला व जन कल्याण के कार्य करने वाला व्यक्ति सदैव ईश्वर से जुड़ा हुआ होता है. सत्संगी सुबोध बड़ाइक व शिवलाल लकड़ा ने कहा कि बेहतर सेवा, त्वरित सहयोग व जनकल्याण के लिए ठाकुर अनुकूल चन्द्र के बताये मार्ग पर चलना चाहिए. कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के साथ-साथ धर्मसभा, मातृ सम्मेलन व भंडारा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर लोगों को दीक्षा दी गयी. चेतना शक्ति बढ़ाने , परमात्मा से सीधा संपर्क करने की विधि के बारे में जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola