एचएससी आनंदपुर भवन का छत जर्जरसभी कमरों में भरा पानी

Updated:
विज्ञापन

जर्जर एचएससी भवन में टपकता पानी | Prabhat Khabar Network

आनंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की छत जर्जर होने से कमरों में पानी भर रहा है। वैक्सीन और दवाएं सुरक्षित रखना मुश्किल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।

विज्ञापन

आनंदपुर : प्रखंड में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एचएससी) का छत जर्जर होने के कारण छत से पानी टपक रहा है. पानी टपकने से केंद्र के हॉल समेत सभी कमरों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है. कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन, दवा व रजिस्टर को सुरक्षित रखना भी मुश्किल लग रहा है. कार्यरत एएनएम अलका धनवार ने बताया कि कोल्डचैन (शीतगृह) में रखे जाने वाले वैक्सीन के रजिस्टर पानी में भींग जा रहा है. छत इतनी जर्जर है कि कभी भी यह धंस सकता है और कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola