Chaibasa News : गीता बनी झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : गीता बनी झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की अध्यक्ष

झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की बैठक में लिया गया निर्णय

विज्ञापन

गुवा. गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में शनिवार की सुबह झारखंड मुक्ति मोर्चा की झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की बैठक हुई. मुख्य अतिथि झारखंड महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, विशिष्ट अतिथि झारखंड श्रमिक संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, झामुमो नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा देवगम व समाजसेवी नजीर खान शामिल हुए. मुख्य अतिथि झारखंड महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि महिला मजदूरों पर अत्याचार व शोषण होता है. इसे रोकने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा का गठन किया है.

सचिव बनी रजनी पिंगुवा व कोषाध्यक्ष लता कर्मकार:

बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया गया. गुवा झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता बहादुर को बनाया गया. वहीं सचिव रजनी पिंगुवा व कोषाध्यक्ष लता कर्मकार को बनाया गया. अन्य पदों पर चयन अगली बैठक में होगी. मौके पर पद्मा केसरी, ममता देवी, सुमी दास, अनुराधा राव आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola