Chaibasa News : बाढ़ का खतरा टला, जनजीवन हुआ सामान्य

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : बाढ़ का खतरा टला, जनजीवन हुआ सामान्य

जैंतगढ़ में वैतरणी का जलस्तर हुआ सामान्य

विज्ञापन

जैंतगढ़. जैंतगढ़ में वैतरणी का जलस्तर सामान्य हो गया है. बाढ़ की फिलहाल कोई संभावना नहीं है. अब वैतरणी की सामान्य स्थिति देख जन जीवन भी सामान्य होने लगा है. लोग अब घरों से निकल रहे हैं. शुक्रवार को चार दिनों बाद बाजार में चहल पहल दिखी. पब्लिक स्कूल भी खोल दिये गये. जैंतगढ़ व आसपास के लोग चार दिनों से बाढ़ की संभावना को लेकर चिंतित थे. जबसे कानपुर डैम के गेट खोले जाने की एडवाइजरी जारी की गई, तब से बिना नोटिस देखे लोग आपाधापी के शिकार हो गये थे. कई लोग बिना सोचे समझे अन्य गांव को पलायन कर गए. मानवाधिकार कार्यकर्ता गुरबक्श सिंह अहलूवालिया ने कहा कि सावधानी और सजगता जरूरी है, पर अफवाह न फैलाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola