Chaibasa News : शिक्षा ही उन्नत समाज की कुंजी : अक्षय महाकुड़

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : शिक्षा ही उन्नत समाज की कुंजी : अक्षय महाकुड़

मगदा गौड़ महासंघ ने समाज के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन

चाईबासा. मगदा गौड़ महासंघ के तत्वावधान में रविवार को रवींद्र भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओडिशा के समाजसेवी अक्षय महाकुड़ शामिल हुए. कार्यक्रम में समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया. मुख्य अतिथि श्री महाकुड़ ने कहा कि हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है. शिक्षित होकर उन्नत समाज का निर्माण कर सकते हैं. विशिष्ट अतिथि गुमला के जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश गोप ने विद्यार्थियों को करियर काउंसेलिंग की जानकारी दी. कार्यक्रम को डॉ नंदलाल गोप, सुखदेव गोप, रतनलाल गोप, मोतीलाल गौड़, नीलू, मनोज महाकुड़, गोपीनाथ गोप, सुखदेव गोप, सागर गोप, गंगाधर गोप, परमेश्वर महाकुड़ ने भी संबोधित किया. इस मौके पर केके गोप, परमानंद, चंदन, सावन, रितेश, रमेश कुमार, रंजीत, धीरज, गणेश, सुभाष हंस, अजीत, मनोज, शंकर गोप, सुनीता, प्रीति गोप, बसंत गोप, गोविंद चंद्र गोप, राजू, धर्मेंद्र, तरुण, महेंद्र आदि का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola