chaibasa news : दो बाइकों में सीधी भिड़ंत, चार युवक घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
दो गंभीर रूप से घायल को रेफर किया गया.
विज्ञापन
मनोहरपुर
. आनंदपुर थाना भालुडुंगरी में मंगलवार शाम में दो बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गयी. इसमें चार युवक घायल हो गये. घटना मंगलवार रात लगभग 7 बजे की है. घायलों में ओडिशा के बिसरा थाना क्षेत्र हरिहरपुर निवासी अलबिनुस मुंडा (21), बड़ारमलाई निवासी प्रधान मुंडा (22), मनोहरपुर के वन पोसैता निवासी विवेक महतो (23), रवि महतो (18) शामिल हैं. आनंदपुर पुलिस ने सभी घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. इसमें गंभीर रूप से घायल विवेक महतो व अलबिनुस मुंडा व प्रधान मुंडा को रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार विवेक व रवि अपनी बाइक से आनंदपुर से मनोहरपुर आ रहे थे, जबकि अलबिनुस व प्रधान मुंडा अपनी बाइक से आनंदपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान भालुडूंगरी चौक के समीप दोनों बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गयी.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन