चाईबासा के विजय संकल्प महारैली में बोले दीपक प्रकाश, 2024 में जीतेंगे झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें

Updated:
विज्ञापन

Amit Shah in Jharkhand: गृह मंत्री अमित शाह ने चाईबासा में आयोजित विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया. इससे पहले झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि 2024 में झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट जीतेंगे.

विज्ञापन

Amit Shah in Jharkhand: चाईबासा में अमित शाह की विजय संकल्प महारैली का आयोजन किया गया. अमित शाह के संबोधन से पहले झारखंड के कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मन बना लिया है. वर्ष 2024 में फिर से कमल खिलायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि इस बार पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी तरीके से अपना मन बना लिया है, वर्ष 2024 में फिर से कमल खिलायेंगे. 2019 में हमने 14 में से 12 सीटें जीतीं थीं. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में हम सभी 14 की 14 सीटों पर कमल खिलायेंगे. फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायेंगे. श्री प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रूप में भाजपा को बड़े नेता मिले हैं. इन्होंने संगठन को मजबूत किया है. देश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा की सरकार बनायी. उनकी अगुवाई में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म हुआ. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है.

इधर, विजय संकल्प रैली में विद्युतवरण महतो ने भी कहा कि कोल्हान में अकूत सपंदा का भरमार है. उसके बावजूद कोल्हान के लोग बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं. भाजपा की केंद्र सरकार लीज की अनुमति देने के बावजूद झारखंड की हेमंत सरकार नहीं चला सकी. अगर झारखंड सरकार कोल्हान में स्थित लौह अयस्क, मैगजीन, चुना, कॉपर आदि खदानों को केवल देती तो कोल्हान में बेरोजगारी दूर हो जाती. यंहा के लोगों को तमिलनाडू, केरल, ओडिसा, आदि राज्यों में नही जाना पड़ता. मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और वो दिन दूर नहीं है जब भारत विश्व बनने से कोई नहीं रोक सकता है.

Also Read: PHOTOS: गृह मंत्री अमित शाह का चाईबासा दौरा, विजय संकल्प महारैली में उमड़ी लोगों की भीड़, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola