बिजली उत्पादन के लिए बढ़ेगी कोयला लोडिंग, झारसुगुड़ा स्टेशन पर 5 की जगह होंगे 10 प्लेटफॉर्म, जानें रेलवे का प्लान...

Updated:
विज्ञापन

एमसीएल साइडिंग का निरीक्षण करते दपू रेलवे के महाप्रबंधक एके जैन व डीआरएम तरुण हुरिया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चक्रधरपुर रेल मंडल में कोयला लोडिंग क्षमता को बढ़ाया जाएगा, जिससे बिजली उत्पादन की जरूरतों को पूरा किया जा सके. साथ ही, झारसुगुड़ा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म की संख्या दोगुनी करने की योजना है.

विज्ञापन

चक्रधरपुर: बिजली उत्पादन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल में कोयला लोडिंग और उसकी आपूर्ति व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जायेगा. इसके तहत निकट भविष्य में विद्युत उत्पादन के लिए आवश्यक कोयले की लोडिंग क्षमता बढ़ाने के साथ इसकी निर्बाध और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जायेगा. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की.

विज्ञापन

एमसीएल साइडिंग का निरीक्षण, अधिकारियों से की चर्चा

सीकेपी 18-11 में व सीकेपी 18-12 व सीकेपी 18-13 में झारसुगुड़ा व सरोगा एमसीएल साइडिंग का निरीक्षण करते दपू रेलवे के महाप्रबंधक एके जैन | Prabhat Khabar Network
निरीक्षण करते दपू रेलवे के महाप्रबंधक एके जैन व मौजूद डीआरएम व अन्य

दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार जैन गुरुवार को दौरे के क्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल की एमसीएल साइडिंग पहुंचे. उन्होंने साइडिंग का निरीक्षण किया और एमसीएल के वरीय अधिकारियों के साथ कोयला लोडिंग, आपूर्ति तथा क्षमता बढ़ाने को लेकर चर्चा की. बैठक में बिजली उत्पादन के लिए जरूरी कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए लोडिंग व्यवस्था को बेहतर करने पर जोर दिया गया. साथ ही कोयले की ढुलाई में समयबद्धता और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

झारसुगुड़ा स्टेशन पर पांच से 10 होंगे प्लेटफॉर्म

जीएम ने झारसुगुड़ा स्टेशन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन परिसर, यार्ड और परिचालन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया. स्टेशन पर अतिरिक्त रेल लाइनों की प्रगति और प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने की योजना की भी जानकारी ली. प्रस्तावित विकास के तहत झारसुगुड़ा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या वर्तमान पांच से बढ़ाकर 10 की जायेगी. इस दिशा में विकास कार्य चल रहा है.

यार्ड में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड में जीएम ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं और आवश्यक संरक्षा जांचों का विशेष रूप से निरीक्षण किया. उन्होंने रेल अधिकारियों को परिचालन के दौरान निर्धारित संरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी समेत दक्षिण पूर्व रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola