आनंदपुर राजबाड़ी रथयात्रा के लिए बैठक का हुआ आयोजन

बैठक में उपस्थित गांव के युवक | Prabhat Khabar Network
आनंदपुर राजबाड़ी में रथयात्रा को लेकर बैठक आयोजित हुई। 16 जुलाई से शुरू होने वाले नौ दिवसीय रथयात्रा और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
आनंदपुर : प्रखंड के शहरी क्षेत्र में आनंदपुर राजपरिवार द्वारा आयोजित रथयात्रा के लिए मौसीबाड़ी मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता राजपरिवार के सदस्य शिव प्रताप सिंहदेव ने किया. इस अवसर पर 16 जुलाई को रथयात्रा निकालने और प्रभु जगरनाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ 9 दिनों तक मौसीबाड़ी प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई. रथयात्रा के दौरान तय मार्ग को आकर्षक रूप से सजाने, भक्तों के बीच लड्डू प्रसाद का वितरण करने, मौसीबाड़ी प्रवास के दौरान प्रतिदिन प्रसाद का वितरण, 22 जुलाई को भजन संध्या का कार्यक्रम, 23 जुलाई को बड़भोग (महाप्रसाद वितरण) का आयोजन एवं 24 जुलाई को प्रभु जगरनाथ के मंदिर वापसी (घूरती रथ) पर सभी कार्यक्रम पर सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया. नौ दिवसीय रथयात्रा कार्यक्रम के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई. मौके पर सूर्य प्रताप सिंहदेव, अनूप सिंहदेव, सुमित नंदा, उज्जवल महापात्र, प्रदीप गंताइत, संजीव गंताइत, नैतिक जैन, पिंटू गुप्ता, अमित गंताइत, प्रशांत साहू, विश्वनाथ राउत समेत काफी संख्या में युवक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










