चाईबासा में तीन केंद्रों पर होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, 1,585 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

तसवीर 11सीबीएस 51: बैठक करते डीसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाईबासा में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को तीन केंद्रों पर होगी। डीसी ने कदाचारमुक्त परीक्षा और बारिश को देखते हुए विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

रविवार 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला मुख्यालय सभागार में डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं परीक्षा आयोजन से जुड़े अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा का आयोजन चाईबासा शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा, जहां कुल 1,585 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा कराने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

प्रवेश के समय होगी सघन जांच

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान निर्धारित मानकों के अनुसार सघन जांच की व्यवस्था की गयी है. महिला परीक्षार्थियों की जांच व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया. इसके अलावा सभी केंद्रों पर मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति, पेयजल, शौचालय, बिजली एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

बारिश को देखते हुए चेंजिंग रूम की व्यवस्था

माॅनसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने विशेष तैयारी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यदि कोई परीक्षार्थी बारिश में भीगकर परीक्षा केंद्र पहुंचे तो उसके लिए केंद्र परिसर में ही चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए. साथ ही अतिरिक्त छतरी, तौलिया एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने को कहा, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सहज रूप से परीक्षा में शामिल हो सकें.

सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के सुचारु संचालन, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन एवं वितरण, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा गोपनीयता बनाए रखने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों से प्रत्येक परीक्षा केंद्र के सीटिंग प्लान, सुरक्षा व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

कदाचारमुक्त परीक्षा कराने पर जोर

उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और परीक्षा का शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, ट्रेजरी ऑफिसर सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola