Chaibasa News : चक्रधरपुर को पराजित कर चाईबासा फाइनल में

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : चक्रधरपुर को पराजित कर चाईबासा फाइनल में

अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 10वें अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत रविवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब चाईबासा (एमसीसी) ने चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को छह रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर गया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट मैदान पर खेले गये रविवार के पहले सेमीफाइनल मैच में टॉस चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने जीता तथा एमसीसी चाईबासा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीसी की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 237 रनों का स्कोर खड़ा किया. कप्तान अनुराग संजय पूर्ति ने की जिसने पांच छक्के और चार चौके की मदद से 79 रन बनाये.अन्य बल्लेबाजों में कुमार करण ने 35, अरविंद कुमार ने 31 तथा शिवम कुमार एवं ललित सिंह ने 27-27 रनों का योगदान दिया. चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव सिंह एवं आशीष कुमार सिंह ने दो-दो विकेट तथा सनोज कुमार, परमजीत सिंह एवं रूपम डे ने एक-एक विकेट हासिल किये. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 30 ओवर खेलकर नौ विकेट के नुकसान पर 231 रन ही जुटा पायी. टीम की ओर से सचिन दूबे ने दो छक्के और दस चौके की मदद से 58 रन एवं परमजीत सिंह ने तीन छक्के और छह चौके की मदद से 54 रनों की पारी खेली. अन्य बल्लेबाजों में सनोज कुमार ने 44, अनुज उरांव ने 25 एवं आशीष सिंह ने 20 रन बनाए. एमसीसी चाईबासा की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य पुष्कर एवं अजीत सिंह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि विशाल सिंह ने दो एवं अनुराग संजय को एक विकेट हासिल किये.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola