Chaibasa News : बारिश से दुबिल गांव में कच्चा मकान गिरा, परिवार बेघर
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 08 Jul 2025 9:46 PM
सारंडा की सुदूरवर्ती छोटानागरा पंचायत अंतर्गत दुबिल गांव के हेंदेदिरी टोला में लगातार बारिश से एक कच्चा मकान गिर गया
गुवा. सारंडा की सुदूरवर्ती छोटानागरा पंचायत अंतर्गत दुबिल गांव के हेंदेदिरी टोला में लगातार बारिश से एक कच्चा मकान गिर गया. मंगलवार तड़के करीब 4 बजे सूरजमुनी चाम्पिया का कच्चा मकान धराशायी हो गया. घर गिरने से अलमारी, बक्सा, मोबाइल, जरूरी कागजात और खाद्य सामग्री बर्बाद हो गये. पीड़ित परिवार बेघर हो गया है. न सिर छिपाने की छत है, न खाने पकाने की जगह. गीली मिट्टी व टूटी दीवारों के बीच परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने को विवश है. सूरजमुनी चाम्पिया व परिजनों ने जिला प्रशासन, अंचलाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगायी है. उन्हें तत्काल सहायता व मुआवजा की जरूरत है. पंचायत की मुखिया मुन्नी देवगम ने कहा कि गांव के अधिकतर गरीबों के पास एक या दो कमरों का कच्चा मकान होता है. वे बच्चों समेत पूरा परिवार समेटे जीवन जीते हैं. लगातार हो रही वर्षा के चलते सारंडा के कई गांवों में कच्चे मकान खतरे में हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










