Chaibasa News : 84 अभ्यर्थियों ने पास की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 04 Jul 2025 11:15 PM

विज्ञापन

चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय ने दो साल बाद जारी किया परिणाम

विज्ञापन

चाईबासा. दो वर्षों बाद कोल्हान विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को पीएचडी करने के लिए अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय चौधरी व ओएसडी डॉ प्रभात सिंह ने परीक्षाफल संतोष जाहिर की है. इस परीक्षा परिणाम में नेट व जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है. इन्हें प्रवेश परीक्षा से छूट यूजीसी गाइडलाइन के अनुरूप दी गयी थी. ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या कुल 91 हैं. पीएचडी की परीक्षा में कुल 795 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. इसमें लिखित परीक्षा में 84 उत्तीर्ण हुए, वहीं एक्जमटेड सूची में 91 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की. इस तरह कुल 175 परीक्षार्थियों ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा पास की है. यह परीक्षा को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर व टाटा कॉलेज चाईबासा में आयोजित की गयी थी. परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. जल्द ही नयी पीआरटी के लिए तिथि जारी की जायेगी. कुलपति के पदभार संभालने के बाद कुलपति प्रो डॉ अंजिला गुप्ता ने इसे गंभीरता से लिया. उन्होंने तत्काल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने का निर्देश परीक्षा विभाग को दिया. कुलपति के निर्देश के बाद परीक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को परिणाम घोषित किया गया.

वाइफाइ से लैस होंगे केयू के अंगीभूत कॉलेज

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 40 फीसदी कक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने की तैयारी की जा रही है. इसका उद्देश्य शिक्षा को अधिक सुलभ और लचीला बनाना है. इसके लिए कोल्हान विश्वविद्यालय कैंपस आने वाले दिनों में पूरी तरह से वाइफाइ से लैस होगा. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी है. विश्वविद्यालय परिसर समेत विभिन्न कॉलेजों में नयी शिक्षा नीति के तहत 40 फीसदी तक की कक्षाएं ऑन लाइन प्रदान किया जाना आवश्यक होगा. इसी के तहत यह तैयारी की जा रही है. विश्वविद्यालय कैंपस में विश्वविद्यालय स्तर से इसे बहाल किया जाएगा. विश्वविद्यालय प्रशासन के सूत्रों के अनुसार जल्द ही विश्वविद्यालय परिसर में वाई वाई की सुविधा बहाल कर दी जायेगी. इसका लाभ विद्यार्थियों समेत कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों समेत प्रशासिक विभागों को भी बिना अबाधित नेटवर्क की सुविधा की मिलेगी. कुलपति प्रो. डॉ अंजिला गुप्ता ने फिर से इस दिशा में पहल करते हुए वाईफाई सुविधा बहाल करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola