Chaibasa News : छह विभागों के 13 शोधकर्ताओं को पीएचडी उपाधि दी गयी

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : छह विभागों के 13 शोधकर्ताओं को पीएचडी उपाधि दी गयी

कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.डॉ अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में परीक्षा बोर्ड की बैठक

विज्ञापन

चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.डॉ अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में परीक्षा बोर्ड की बैठक हुई. इसमें छह विभागों के 13 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी. परीक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर की है. परीक्षा नियंत्रक डाॅ. अजय कुमार चौधरी की ओर से जारी अधिसूचना में हिंदी के पांच, राजनीति विज्ञान के एक, बांग्ला के तीन, वनस्पति शास्त्र के एक, उर्दू के एक और वाणिज्य विभाग के दो शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि देने की जानकारी दी गयी है. परीक्षा बोर्ड की बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी, परीक्षा विभाग के ओएसडी प्रभात सिंह, साइंस, कॉमर्स, ह्यूमैनिटी व सोशल साइंस के संकायाघ्यक्ष उपस्थित रहे.

इन्हें मिली पीएचडी की उपाधि

हिंदी विभाग:

लक्ष्मी कुमारी, सविता पाल, रचना चांद, नूतन कुमारी व राकेश कुमार पांडेय.

राजनीति विज्ञान विभाग:

निरंजन कुंभकार

बांग्ला भाषा विभाग:

अभिक प्रधान, विप्लव कुमार भट्टा व सुपर्णा विश्ववास

कॉमर्स

विभाग

: बिमला कुमारी व नग्मा तरन्नुम

उर्दू विभाग:

दानिश हमद वनस्पति

विज्ञान विभाग:

मंजूला गुप्ता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola