Jharkhand CBSE Topper: अथर्व, कशिश, स्मृति और अराध्य बनें झारखंड टॉपर, बेटियों ने एक बार फिर मारी बाजी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jul 2022 6:49 AM
सीबीएसइ 10वी और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है. जिसमें झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. देवघर के रहने वाले अथर्व सिंह झारखंड टॉपर बनें हैं. वहीं 12वीं साइंस में कशिश अग्रवाल स्टेट टॉपर बनी हैं.
रांची. सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है. कुल 70298 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. झारखंड के 96.37% विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे. छात्राओं का रिजल्ट छात्रों की तुलना में बेहतर रहा. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, रामकृष्ण विद्यापीठ देवघर के छात्र अथर्व सिंह ने 99.6% अंक प्राप्त कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है. 99.4% अंक प्राप्त कर पांच विद्यार्थी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे.
सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा में झारखंड के 92.29% विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे. राज्य में छात्राओं का रिजल्ट छात्रों की तुलना में बेहतर रहा. 12वीं साइंस की परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर विद्या भारती चिन्मया, टेल्को जमशेदपुर की कशिश अग्रवाल स्टेट टॉपर बनी हैं. दूसरे स्थान पर 98.8% अंक लाकर तीन विद्यार्थी संयुक्त रूप से हैं.
इसमें ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल रांची के अक्षय दत्ता, जेवीएम श्यामली के तनिश अग्रवाल व रामकृष्ण मिशन देवघर के आयुष राज शामिल हैं.12वीं साइंस के टॉप थ्री में सात विद्यार्थी शामिल हैं. कॉमर्स के स्टेट टॉपर में चार विद्यार्थी शामिल हैं. कॉमर्स के स्टेट टॉपर में डीपीएस रांची के स्मृति गोयल व सरला बिरला स्कूल की अराध्या जैन शामिल हैं.
कॉमर्स के स्टेट टॉपर को 99.4 % अंक मिले हैं. वहीं आर्ट्स संकाय में स्टेट के टॉप थ्री में कुल नौ विद्यार्थी शामिल हैं. राज्य में पहले व दूसरे स्थान पर डीपीएस रांची के विद्यार्थी हैं. 99.4% अंक प्राप्त कर साकिब अर्सलान पहले स्थान पर रहे.
12वीं साइंस
कशिश अग्रवाल विद्या भारती चिन्मया, जमशेदपुर 99.0
अक्षय दत्ता ऑक्सफोर्ड पब्लिक रांची 98.8
तनिश अग्रवाल जेवीएम श्यामली 98.8
आयुष राज आरके मिशन देवघर 98.8
आयुष अमलान डीपीएस बोकारो 98.4
अतिथि चौहान डीपीएस बोकारो 98.4
लाल बहादुर डीपीएस बोकारो 98.4
12वीं कॉमर्स
नाम स्कूल अंक (%)
स्मृति गोयल डीपीएस रांची 99.4
अराध्य जैन सरला बिरला स्कूल रांची 99.4
दिव्या सुमन सरला बिरला स्कूल रांची 99.2
रीत कसेरा बीएनएस डीएवी गिरिडीह 99.0
12वीं आर्ट्स
नाम स्कूल अंक (%)
साकिब अर्सलान डीपीएस रांची 99.4
मोक्ष अग्रवाल डीपीएस रांची 98.8
तपस्या गांगुली डीपीएस रांची 98.8
हर्षा प्रियम जेवीएम श्यामली रांची 98.8
ए तनिष्का मिंज डीपीएस रांची 98.4
कुणाल गौतम डीपीएस रांची 98.4
वेदांत डीपीएस रांची 98.4
अनुष्का शेखर डीपीएस रांची 98.4
स्नेहा कुमारी ऑक्सफोर्ड स्कूल रांची 98.4
नाम स्कूल अंक (%)
अथर्व सिंह रामकृष्ण मिशन देवघर 99.6
देवांश व्रत डीएवी ऊर्जानगर (गोड्डा) 99.4
विशाखा कुमारी ऑक्सफोर्ड पब्लिक रांची 99.4
आदित्य कुमार शर्मा डीपीएस रांची 99.4
श्रेया सुमन डीपीएस बोकारो 99.4
साक्षी प्रिया डीपीएस बोकारो 99.4
आदित्य कुमार डीपीएस धनबाद 99.2
सृष्टि आनंद जीडी डीएवी स्कूल देवघर 99.2
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










