युवक की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पैसे की लेनदेन में मारपीट के बाद घायल ज्योति लाल चौधरी की अस्पताल में हो गयी थी मौत

विज्ञापन

बोकारो. हरला थाना इंस्पेक्टर अनिल कच्छप एंड टीम ने लगातार अभियान चला कर बुधवार को ज्योति लाल चौधरी के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को आरोपी नागेंद्र कुमार व राजेश कुमार को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया गया. ज्ञात हो कि हरला क्षेत्र के सेक्टर नौ सी में सोमवार की देर रात को बकाया पैसे की मांग को लेकर आपसी मारपीट में ज्योति लाल चौधरी जख्मी (34 वर्ष) हो गये थे. घायलावस्था में बीजीएच में भर्ती कराया गया था. जहां सोमवार की देर रात को इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. मृतक के पिता श्याम लाल चौधरी ने मंगलवार को हरला थाना में मामला दर्ज कराया था. नागेंद्र कुमार, राजेश कुमार व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था. बताया था कि ज्योति अपने बकाया रुपये मांगने नागेंद्र कुमार के आवास पर गया थे. इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ. नागेंद्र कुमार, राजेश कुमार व अन्य ने मारपीट कर गंभीर रूप से ज्योति लाल चौधरी को जख्मी कर दिया. इसके बाद अस्पताल में मौत हो गयी. टीम में इंस्पेक्टर के अलावा एसआइ संजय कुमार राय, सुनील कुमार सिंह, रवि कुमार, नरेश मंडल, राजेश कुमार शामिल थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola