Bokaro News : बीडीए कॉलेज में शिक्षकों की है कमी, खराब हो रहा रिजल्ट

Updated at : 18 Feb 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बीडीए कॉलेज में शिक्षकों की है कमी, खराब हो रहा रिजल्ट

Bokaro News : पेटरवार प्रखंड के पिछरी स्थित बिंदेश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षकों की कमी झेल रहे हैं, तो महाविद्यालय के शिक्षक सात माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं.

विज्ञापन

राकेश वर्मा, बेरमो : पेटरवार प्रखंड के पिछरी स्थित बिंदेश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षकों की कमी झेल रहे हैं, तो महाविद्यालय के शिक्षक सात माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध इस महाविद्यालय को हर साल झारखंड सरकार के एचआरडी से 60 लाख रुपया का अनुदान मिलता है. वर्ष 2024 में वर्ष 2023 की अनुदान राशि मिली थी, जिससे शिक्षकों का वेतन भुगतान हुआ था. वर्ष 2024 की अनुदान राशि अभी तक नहीं मिली है. इसके कारण वेतन लंबित है. मालूम हो कि वर्ष 2017 में इस महाविद्यालय को नेक का एक्रेडेशन (प्रत्यायन) मिला था. इसके बाद रुसा द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए दो करोड़ रुपये की अनुशंसा की गयी थी. इस राशि से कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, शेड निर्माण, जेनेरेटर, 24 सीसीटीवी कैमरे, काॅन्फ्रेंस हॉल निर्माण आदि के काम कराये गये. .इसके अलावा कुछ कंस्ट्रक्शन का भी काम हुआ. दो करोड़ की राशि में 60 लाख रुपये खेल मैदान के लिए थे, लेकिन खेल का मैदान का निर्माण नहीं होने के कारण यह राशि वापस रुसा को लौटा दी गयी थी. वर्ष 2017 में नेक की पीआर टीम ने निरीक्षण कर इस महाविद्यालय को बी ग्रेड दिया गया था. हर पांच वर्ष में नेक का एक्रेडेशन (प्रत्यायन) लेना पड़ता है, लेकिन वर्ष 2022 में एक्रेडेशन (प्रत्यायन) फेल हो गया. इसलिए अब रुसा से राशि की अनुशंसा नहीं की जाती है. शिक्षकों के अनुसार फिलहाल महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या 15 सौ से ज्यादा है. साइंस संकाय में करीब 100, कला संकाय में लगभग एक हजार और वाणिज्य संकाय में 600 विद्यार्थी हैं. शिक्षकों की माने तो लगातार रिजल्ट के गिरने से कॉलेज में नये नामांकन पर असर पड़ा है.

साइंस विभाग में शिक्षकों की स्थिति

विषय स्वीकृत पद पदस्थापित

गणित 01 एक भी नहीं

भौतिकी 01 एक भी नहीं

रसायन 01 एक भी नहीं

वनस्पति शास्त्र 01 डॉ विनय कुमार सिन्हा जंतुशास्त्र 01 प्रो एसएन सिंह (अतिथि शिक्षक).

भूगर्भ शास्त्र 01 एक भी नहीं

कला संकाय में शिक्षकों की स्थिति

विषय स्वीकृत पद पदस्थापित

अंग्रेजी 01 एक भी नहीं

भूगोल 01 प्रो आशीष कुमार ऊर्दू 01 प्रो अब्दुल मन्नान अंसारीबंगला 01 एक भी नहीं

म्यूजिक 01 एक भी नहीं

संस्कृत 01 एक भी नहीं

अर्थशास्त्र 01 प्रो एके घोषाल व सिकुंडा कुजूर

राजनीति शास्त्र 01 डॉ पंकज कुमार जोरियार

इतिहास 01 प्रो केतकी सिन्हासोसियोलॉजी 01 डॉ राजेश कुमार सिंह

गृहविज्ञान 01 प्रो डेजी सिंह

एंथ्रोपॉलिजी 01 प्रो वासुदेव रविदास एवं डॉ संध्या कुजूर

हिंदी 01 मुकुल कुमार पाठक

साइकोलॉजी 01 प्रो विजय कुमार पांडेय

वाणिज्य संकाय में शिक्षकों की स्थिति

विषय स्वीकृत पद पदस्थापित

कामर्स 02 जितेंद्र कुमार वर्मा व प्रो अभिमन्यू सिंह (अतिथि शिक्षक)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola