Bokaro News : सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं से जीएम को कराया अवगत

Bokaro News : गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी कथारा व आसपास के ग्रामीणों के साथ सोमवार को सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम संजय कुमार से अतिथि गृह में मिले. प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया.
कथारा. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी कथारा व आसपास के ग्रामीणों के साथ सोमवार को सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम संजय कुमार से अतिथि गृह में मिले. प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया और इस पर पहल करने की बात कही. जीएम ने क्षेत्र की खदानों की वर्तमान स्थिति के अलावा नयी वाशरी बनने की जानकारी दी. कहा कि वार्षिक उत्पादन लक्ष्य को देखते हुए कथारा कोलियरी द्वारा किये जा रहे उत्पादन से कोयले का स्टॉक एक समस्या है. निर्धारित तिथि के तहत नयी वाशरी का शिलान्यास होगा. नयी वाशरी बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा. जीएम ने पिपराडीह में नया प्रोजेक्ट जल्द खुलने की भी जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए लगभग सभी कागजी प्रक्रिया हो चुकी है. ग्रामीणों ने बांध बस्ती व झिरकी का पुनर्वास करवाने का आग्रह किया. मौके पर दीपक कुमार, महादेव महतो, गोपाल यादव, सोहन लाल यादव, जुगनू यादव सहित कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




