Bokaro News : विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

Bokaro News : बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने चंद्रपुरा क्षेत्र में कई योजनाओं का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने शनिवार को चंद्रपुरा क्षेत्र में कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें रांगामाटी पूर्वी पंचायत के संडे मार्केट में चार लाख, घटियारी पंचायत के गोसाईंडीह हरिजन टोला से आंगनबाड़ी केंद्र तक साढ़े तीन लाख व शमीम अंसारी के घर से मो सलीम के घर तक चार लाख रुपये की लागत से बनने वाले पीसीसी पथ शामिल हैं. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रभू दयाल सिंह, मो सलीम, रोशन सिंह, उमेश शर्मा, रूपलाल गोप, खुर्शीद आलम, मो सनाउल्लाह, चंद्रशेखर सिंह, मो जिशान, प्रदीप सिन्हा, राजीव रंजन, हेमंत कुमार, शंकर यादव आदि थे. दुगदा उत्तरी पंचायत में विधायक मद से स्वीकृत दो योजनाओं का शिलान्यास किया. चंदुआडीह बीसीसीएल काॅलोनी में सामुदायिक भवन का तीन लाख रुपये से जीर्णोद्धार और रेलवे पूजा पंडाल के पीछे पांच लाख रुपये से सफाई व नाली निर्माण होगा. मौके पर दुगदा उत्तरी मुखिया चंदन सिंह, पंसस धनपाल, उप मुखिया सूरज देव चौहान, संतन सिंह, राजद के राज्य परिषद सदस्य बोढन यादव, अच्छेवर साव, मंटू महथा, खुर्शीद आलम, पूर्व मुखिया गणेश दास, रजनीश दास, रूपलाल गोप, विश्वनाथ दयाल राम, ज्योतिष चौहान, मीना देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola