नौ दिनों से सील है पूरा साड़म, 19 की जांच रिपोर्ट का इंतजार

गोमिया : गोमिया प्रखंड की साड़म पूर्वी पंचायत के चटनियांबागी गांव के एक कोराना मरीज की मौत तथा अन्य चार लोगों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद पिछले नौ दिनों से पूरा साड़म क्षेत्र सील है. सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. पुलिस की ओर से प्रभावित क्षेत्र में 40 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा कर […]
गोमिया : गोमिया प्रखंड की साड़म पूर्वी पंचायत के चटनियांबागी गांव के एक कोराना मरीज की मौत तथा अन्य चार लोगों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद पिछले नौ दिनों से पूरा साड़म क्षेत्र सील है. सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. पुलिस की ओर से प्रभावित क्षेत्र में 40 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा कर लगातार निगरानी की जा रही है. बेरमो एसडीओ प्रेमरंजन, डीएसपी सतीश चंद्र झा, प्रभारी बीडीओ इंदरकुमार, सीओ ओमप्रकाश मंडल, इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार लगातार साड़म की मॉनीटरिंग कर रहे हैं.
गोमिया सीओ ओमप्रकाश मंडल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में घर-घर कोरोना वोलेंटियर्स की ओर से राशन और सब्जी पहुंचाने का काम किया जा रहा है. जन वितरण दुकानदारों को भी लाभुकों को घर-घर जाकर अनाज पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन और मुखिया की ओर से अत्यंत गरीबों के बीच खाद्यान्न पैकेट का वितरण किया जा रहा है. इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया के प्रभारी डॉ हालेन बारला ने बताया कि साड़म और चटनियांबागी के घरों को सेनेटाइज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को साड़म के 19 लोगों की सैंपल जांच रिपोर्ट का इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




