Bokaro News : आज थमेगा चुनावी शोर, अब डोर-टू-डोर कैंपेन
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के चुनाव को लेकर शनिवार की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जायेगा.
विज्ञापन
फुसरो नगर परिषद के चुनाव को लेकर शनिवार की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जायेगा. इसके बाद शुरू होगा सेटिंग-गेटिंग का खेल. शुक्रवार को भाजपा व झामुमो उलगुलान ने पार्टी की समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी के पक्ष में जुलूस निकाला. शनिवार को कांग्रेस व झामुमो भी पदयात्रा निकालेगी. लोगों में चर्चा है कि इस बार का चुनाव दलीय आधार पर नहीं है, लेकिन अगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रमुख राजनीतिक दल नहीं आते तो चुनाव की रौनक कुछ फीकी रहती. इन राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. अब निर्णय वोटरों के हाथ में है.
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्मला देवी के समर्थन में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, उनकी पत्नी अनुपमा सिंह, कुमार गौरव के अलावा कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े लोगों ने चुनाव प्रचार में कोई कसर बाकी नहीं रखी. भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी के पक्ष में भी पार्टी के कई बड़े नेताओं के अलावा पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल सहित अन्य लोग लगे रहे. झामुमो समर्थित प्रत्याशी बीना कुमारी के समर्थन में भी पार्टी के कई विधायक, पूर्व मंत्री के अलावा झामुमो का पुरा कुनबा उतरा.पार्षद प्रत्याशियों ने भी लगाया जोर
फुसरो नप के सभी 28 वार्डों में खडे़ 129 पार्षद प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रचार अभियान में कोई कसर बाकी नहीं रखा. कई वार्डों के परिणाम पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं. खासकर वैसे पार्षद प्रत्याशियों पर, जो पहले चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके हैं या उपाध्यक्ष रह चुके है. कई ऐसे वार्ड भी हैं, जहां एक ही परिवार लगातार तीन बार से जीतता आ रहा है.पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, बेखौफ मतदान करने की अपील
फुसरो नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बेरमो थाना की पुलिस और अर्ध सैनिक बल ने शुक्रवार की शाम को फुसरो बाजार में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की. कहा कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें. सख्त कार्रवाई की जायेगी. फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन