Bokaro News : लोकसभा में उठा मजदूरों के अपहरण का मामला

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 19 Aug 2025 11:50 PM

विज्ञापन

Bokaro News : गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोकसभा में पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में गिरिडीह जिले के पांच मजदूरों के हुए अपहरण का मामला उठाया.

विज्ञापन

बेरमो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मंगलवार लोकसभा में पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में गिरिडीह जिले के पांच मजदूरों के अपहरण का मामला उठाया. कहा कि घटना के तीन महीने बाद भी उन मजदूरों के संबंध में कोई ठोस सूचना परिजनों को नहीं मिली है. इस घटना में 12 सुरक्षाकर्मी की हत्या भी हो चुकी है. ये सभी कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड परियोजना में कार्यरत थे. एमइए और भारतीय दूतावास में स्पष्ट सूचना उपलब्ध करायी जाये कि अपहृत मजदूरों की स्थिति क्या है, वे कहां हैं. उनकी रिहाई के लिए क्या किया जा रहा है. साथ ही मजदूरों के परिवारों को सरकार द्वारा क्या सहायता और मुआवजा दिया जा रहा है. सांसद ने इस मामले को नियम 377 के अधिसूचना क्रम संख्या 29 के तहत लोकसभा में उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola