ePaper

कोरोना काल में भी जल्दबाजी क्यों ? सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के बैद्यनाथ मंदिर वाली याचिका पर पूछा

Updated at : 07 Sep 2021 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना काल में भी जल्दबाजी क्यों ? सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के बैद्यनाथ मंदिर वाली याचिका पर पूछा

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि कोरोना से पूरी दुनिया जूझ रही है. ऐसे हालात में इस मामले में जल्द सुनवाई को लेकर क्या जल्दबाजी है. आखिर इस याचिका को इन हालातों में क्यों प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के विश्व विख्यात देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर और दुमका के बाबा बासुकीनाथ मंदिर को खोले जाने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि कोरोना से पूरी दुनिया जूझ रही है. ऐसे हालात में जल्द सुनवाई को लेकर क्या जल्दबाजी है. आपको बता दें कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पुजारियों के समूह पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस मामले में जल्द सुनवाई का आग्रह किया था.

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि कोरोना से पूरी दुनिया जूझ रही है. ऐसे हालात में इस मामले में जल्द सुनवाई को लेकर क्या जल्दबाजी है. आखिर इस याचिका को इन हालातों में क्यों प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इस दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत के समक्ष कहा कि कोरोना के मामले झारखंड में काफी कम हैं. ऐसे में इस याचिका पर जल्द सुनवाई की जाए. इसके बाद इस याचिका पर जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया.

Also Read: झारखंड के मं‍दिरों को खोलने की मांग, सीएम हेमंत सोरेन से मिले कृषि मंत्री बादल पत्रलेख

आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. सिर्फ पुजारियों को पूजा करने की अनुमति दी गयी है. श्रावणी मेला भी रद्द कर दिया गया था. इस दौरान घर बैठे श्रद्धालुओं के दर्शन को लेकर बाबा बैद्यनाथ के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की गयी थी, ताकि कोरोना संक्रमण पर रोक लग सके. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी धार्मिक स्थलों को खोले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि कोरोना की रफ्तार कम हो सके और लोग कोरोना संक्रमण का शिकार नहीं हों.

Also Read: झारखंड विधानसभा में विपक्ष पढ़ता रहा हनुमान चालीसा, स्पीकर बोले- आसन को फुटपाथ मत बनाइए

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola