विद्यार्थियों ने निकाली रैली, एसआइआर को लेकर किया जागरूक
Updated:
विज्ञापन
50 | Prabhat Khabar Network
बोकारो के माउंट सियोन स्कूल के विद्यार्थियों ने एसआइआर अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली और मतदाता सूची अपडेट करने की अपील की।
विज्ञापन
बोकारो: माउंट सियोन स्कूल सेक्टर-12 के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली. विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को अभियान से संबंधित जानकारी दी.
विज्ञापन
लोगों से मतदाता सूची के अद्यतन की प्रक्रिया समय पर पूरी करने की अपील की. विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों को को सामाजिक व लोकतांत्रिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है. प्राचार्या डॉ बी रीना ठाकुर ने कहा कि जागरूक नागरिक ही सशक्त लोकतंत्र की नींव होते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन