मैजिक और इल्यूजन शो में विज्ञान व कला का अनोखा संगम, बच्चों ने लिया भरपूर आनंद

1112 | Prabhat Khabar Network
चिन्मय विद्यालय बोकारो में अंतरराष्ट्रीय जादूगर डॉ. शिबाजी ने अपने अद्भुत इल्यूजन शो से विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जानिए कार्यक्रम की खास बातें।
बोकारो: चिन्मय विद्यालय बोकारो में बुधवार को विख्यात अंतरराष्ट्रीय जादूगर डॉ. शिबाजी ने जादू व इल्यूजन शो प्रस्तुत किया. इस खास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद रहे. चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, स्कूल सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार व उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा मौजूद रहे.
जलते हुए डंडे को फूल...किताब में से कबूतर...खास पेपर ट्रिक...तालियों की गूंज रुकी नहीं
जादुई कारनामों व इल्यूजन ट्रिक से भरपूर कार्यक्रम की शुरूआत जादूगर डॉ. शिबाजी ने विद्यार्थियों को जादू के बारे में बारीकियों को बताने के साथ की. उन्होंने जलते हुए डंडे को फूल बना विद्यार्थियों को आश्चर्य में डाल दिया. किताब में से कबूतर निकाल कर सभी को अचंभित कर दिया. जादूगर द्वारा प्रस्तुत किए गए खास पेपर ट्रिक ने सभी विद्यार्थियों को हैरान कर दिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तालियों की गूंज रुकी नहीं.
जादू कोई ब्लैक मैजिक या तंत्र या बाहरी दुनिया की चीज नहीं है : जादूगर डॉ. शिबाजी सभी जादू की विशेष कला से प्रभावित नजर आए. डॉ शिबाजी ने कहा : जादू कोई ब्लैक मैजिक या तंत्र या बाहरी दुनिया की चीज नहीं है. बल्कि, ये विज्ञान, गणित व हाथ की सफाई का सही तालमेल का खेल है. उन्होंने विद्यार्थियों को भी कुछ जादुई ट्रिक सिखाए. विद्यालय प्रबंधन का कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद किया.
जादूगर डॉ. शिबाजी व उनकी पत्नी लिशा ने प्रस्तुत किया मैजिक शो
विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा : चिन्मय विद्यालय बोकारो केवल किताबी ज्ञान का केंद्र ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है. ऐसे रचनात्मक व मनोरंजक कार्यक्रम बच्चों की कल्पनाशक्ति, जिज्ञासा, आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच को विकसित करते हैं. उन्होंने जादूगर डॉ. शिबाजी व उनकी पत्नी लिशा का आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










