संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में एसएसवीएम तेलो अव्वल

Updated:
विज्ञापन

छह स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक जीत बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

छह स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक जीत बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर झरनाडीह में हुई. इसमें सात विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो ने छह स्वर्ण, तीन रजत तथा एक कांस्य पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल सचिव संतोष कुमार व प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडेय ने उत्साहवर्धन किया. शुभकामनाएं दी. तीनों वर्गों को तैयारी कराने में आचार्य अरविंद कुमार, वंदना झा, अजय गोराईं, अश्विनी प्रमाणिक, नीलम कुमारी, अन्नु कुमारी, श्वेता कुमारी, अनंत कुमार पांडेय, किरण कुमारी व डालेश्वर महतो का योगदान रहा. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बाल वर्ग में छात्र रिशांत आदित्यन, अनुराग कुमार एवं आयुष कुमार, किशोर वर्ग में नवीन कुमार, मयंक कुमार एवं केशव राज, बाल वर्ग में मोहित कुमार, छात्रा सोनल कुमारी एवं छात्र दीपक कुमार, शिशु वर्ग में अनंत कुमार, छात्र आशीष कुमार एवं छात्रा प्रिया मंडल, शिशु वर्ग छात्रा अमिता कुमारी, श्रेया भारती एवं छात्र स्पर्श आर्य, किशोर वर्ग छात्र कृष्णा, छात्र समर आर्य एवं छात्र अंश राज सिंह आदि शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola