Bokaro News : 18 से हर हल्का में लगेगा विशेष राजस्व शिविर

Published at :17 Feb 2025 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : 18 से हर हल्का में लगेगा विशेष राजस्व शिविर

Bokaro News : बोकारो जिले के सभी अंचल में 18 फरवरी से चार मार्च तक हर हल्का में तीन दिन का विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

बोकारो. डीसी विजया जाधव के निर्देश पर ऑनलाइन झारभूमि पोर्टल पर दर्ज जमाबंदियों में त्रुटि के निराकरण, दाखिल खारिज, उत्तराधिकार, बटवारानामा के आधार पर नामांतरण व विभिन्न राजस्व कार्यों भू-मापी, ऑन लाईन लगान रसीद से संबंधित शिकायतों के निष्पादन के लिए जिले के सभी अंचल में 18 फरवरी से चार मार्च तक हर हल्का में तीन दिन का विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया जायेगा. शनिवार को अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी ने गुगल मीट के माध्यम से चास व बेरमो के भूमि सुधार उप समाहर्ता व सभी अंचलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. कहा : विशेष राजस्व शिविर का सफल आयोजन अंचलाधिकारी करें. इसमें किसी तरह की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए.

एसी ने तैयारियों की जानकारी ली

एसी ने तैयारियों की जानकारी ली. शिविर के सफल आयोजन को लेकर संबंधितों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया. आयोजित शिविर में हल्का से संबंधित निष्पादित दाखिल खारिज वादों के शुद्धिपत्र का वितरण भी आवेदकों को कराना सुनिश्चित करने को कहा. भूमि सुधार उप समाहर्त्ता चास व बेरमो (तेनुघाट) वरीय पदाधिकारी के रूप में हल्का में आयोजित होने वाले विशेष राजस्व शिविर का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि जिला स्तर पर आयोजित जनता दरबार व जन शिकायत से प्राप्त आवेदन में ज्यादातर आवेदन ऑनलाईन जमाबंदी दर्ज करने, ऑन लाईन लगान रसीद निर्गत, दाखिल खारिज एवं भू-मापी इत्यादि से संबंधित होती है. ऑन लाईन जमाबंदी में सुधार, लगान रसीद निर्गत करने, दाखिल खारिज के प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए विभिन्न कार्यालय, पंचायतों से पूर्व में निर्देशित किया गया है. निर्देश के बाद भी ऑन लाईन झारभूमि पोर्टल पर दर्ज जमाबंदियों में त्रुटि निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola