Bokaro News : शिबू सोरेन के स्वस्थ होने को लेकर लुगूबुरु में पूजा

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 22 Jul 2025 10:39 PM

विज्ञापन

Bokaro News : राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वस्थ होने की कामना को लेकर लुगूबुरु घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ में पूजा की गयी.

विज्ञापन

ललपनिया, राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वस्थ होने की कामना को लेकर मंगलवार को लुगूबुरु घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ में लुगु बाबा व लुगु आयो की पूजा की गयी. यह पूजा अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के मांझी हड़ाम सह झामुमो रामगढ़ जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू के अलावा नायके मेघराज मुर्मू व सुखदेव हेंब्रम ने की. श्री किस्कू ने कहा कि दिशोम गुरु के साथ करोड़ों लोगों की दुआ है, वे जल्द स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे. मौके पर एएसएसबीडी के जोगवा दीपक टुडू, केंद्रीय सदस्य मांझी हड़ाम, नरेश हांसदा, केंद्रीय सदस्य फूलचंद हेंब्रम, केंद्रीय सदस्य डियोलाल हांसदा, बोकारो जिला परगना सुभाष हांसदा, दिनेश मुर्मू, महावीर मरांडी, सेवाराम मुर्मू, बाबूचंद टुडू, कमलेश पांडेय, सकलदेव करमाली, बलदेव मुर्मू, संजय राय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola