दुगदा कोल वाशरी के निर्माणाधीन सोलर प्लांट के समक्ष धरना जारी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :08 Jun 2024 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन : मोर्चा
विज्ञापन
दुगदा.
ग्रामीण विस्थापित रैयत मोर्चा का दुगदा कोल वाशरी के निर्माणाधीन सोलर प्लांट के समक्ष चल रहा धरना शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा. आंदोलन के कारण दुगदा में 70 एकड़ भूमि पर 125 करोड़ की लागत से बन रहा सोलर प्लांट का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है. मौके पर मोर्चा के नेता श्यामलाल मुर्मू ने कहा कि विस्थापितों की समस्या का समाधान स्थायी तौर पर बीसीसीएल एवं दुगदा कोल वाशरी प्रबंधन द्वारा विस्थापित मोर्चा के बेरोजगार युवकों को रोजगार देने एवं गांवों के विकास की मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जायेगा, तब तक मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि दुगदा वाशरी के छह विस्थापित गांवों के लोगों को एकजुट कर व्यापक आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जा रही है. धरना में मोर्चा के राजू महतो, नीलकंठ महतो, हरि प्रसाद साव, सुरेंद्र हेंब्रम, विवेक यादव, इंद्रजीत यादव, कंचन यादव, सुरेश हेंब्रम, बलराम मुर्मू, लालू सोरेन, जानकी कर्मकार, विष्णु कर्मकार, राजेश महतो,अजय दत्ता, जीतलाल सोरेन, सुनील गोप, संतोष कर्मकार, गौतम दत्ता, मधुसूदन मुर्मू,अजय टुडू आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.ग्रामीण विस्थापित रैयत मोर्चा 10 को निकालेगा मशाल जुलूस : दुगदा.
ग्रामीण विस्थापित रैयत मोर्चा दुगदा कोल वाशरी के अध्यक्ष बैजनाथ सोरेन ने अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर 10 जून को मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की है. अध्यक्ष श्री सोरेन ने प्रेषित पत्र में कहा है कि दुगदा कोल वाशरी प्रबंधन के निर्माणाधीन सोलर प्लांट के निर्माण कार्य में रैयतों को रोजगार से संबंधित मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गयी. बाध्य होकर मोर्चा द्वारा 30 मई से आंदोलन किया जा रहा है. मोर्चा अपने आंदोलन को तेज करते हुए अगले चरण में 10 जून को दुगदा वाशरी क्षेत्र में मशाल जुलूस निकालेगा. इस संबंध में चंद्रपुरा अंचलाधिकारी एवं दुगदा थाना प्रभारी को पत्र भी प्रेषित किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










