Bokaro News : झारखंड की संपत्ति घुसपैठियों को देने की सोच रखती है हेमंत सरकार : गौरव

Bokaro News : बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस वार्ता में हेमंत सरकार को निशाने पर लिया.
Bokaro News : भाजपा ही झारखंडवासियों के अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम है. हमारी बहनों, माताओं और भाइयों की संपत्ति छीनकर घुसपैठियों को देने का किसी को अधिकार नहीं है. हेमंत सरकार झारखंड की संपत्ति को घुसपैठियों को देने की सोच रखती है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गैस सिलिंडर घुसपैठिये को देने की बात करते हैं. ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कही. वह शुक्रवार को सेक्टर 01 स्थित बोकारो विधायक के आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. श्री भाटिया ने कहा कि गुमराह मत होइए, झारखंड में भाजपा की ही सरकार बनेगी और दो तिहाई बहुमत से बनेगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आर्टिकल 370 पर दिए बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसा. कहा कि भाजपा संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. हम संविधान का पालन करते हैं, जबकि राहुल गांधी एक हाथ में किताब लेकर चलते हैं, जिसके पहले पन्ने पर भारत का संविधान लिखा है, लेकिन अंदर के पन्ने खाली है. मौके पर हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल, तेलंगाना से बीजेपी सांसद एटाला राजेंद्र व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










