बंगाल सीमा चेकनाका पर शराब बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
पिंड्राजोरा. लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शुक्रवार को बंगाल सीमा से सटे चेकनाका का निरीक्षण पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने किया. निरीक्षण के दौरान बंगाल से दो पेटी अवैध शराब ले जाते एक युवक पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार बाइक (जेएच0 9 जे 8019) के साथ थाना क्षेत्र लखियाटांड निर्मल महतो नामक युवक बंगाल से पिंड्राजोरा की ओर दो पेटी शराब ला रहा था. इस बीच पुलिस ने युवक को पकड़ लिया. अवैध शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान जारी रहेगा. होटल में शराब बिक्री करने व पिलाने वाले को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा .
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन