Bokaro News : वाम दलों ने देशव्यापी अभियान को सफल बनाने पर की चर्चा

Bokaro News : संडे बाजार में वाम दलों की बैठक सोमवार को भाकपा नेता सुजीत कुमार घोष की अध्यक्षता में हुई. 14 से 20 फरवरी तक देशव्यापी अभियान को बेरमो में सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी.
गांधीनगर. संडे बाजार स्थित शफीक स्मृति भवन में वाम दलों की बैठक सोमवार को भाकपा नेता सुजीत कुमार घोष की अध्यक्षता में हुई. केंद्रीय बजट में वाम दलों के वैकल्पिक प्रस्तावों के जोड़े जाने की मांग को लेकर 14 से 20 फरवरी तक देशव्यापी अभियान को बेरमो में सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी.
जरीडीह बाजार में आम सभा को
निर्णय हुआ कि 20 फरवरी को जरीडीह बाजार झंडा चौक में वाम दलों की आम सभा होगी. इसमें कई वरीय नेता भी शामिल होंगे और जनता को बजट के जन विरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी निर्णयों से अवगत कराया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और मनरेगा के लिए बजट आवंटन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी है. किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का प्रस्ताव नहीं है. राज्यों के वित्तीय अधिकारों पर हमला तेज किया गया है. कॉरपोरेट घरानों को खुश करने के लिए न्यूनतम वेतन की कोई चर्चा नहीं है. खनन के लिए उदार नीतियों की घोषणा की गयी है. बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी एफडीआइ लाने एवं परमाणु ऊर्जा जैसे संवेदनशील सेक्टर में देशी विदेशी पूंजीपतियों की घुसपैठ को आसान किया गया है. वाम दलों वैकल्पिक प्रस्ताव की घोषणा की है, जिसमें देश के 200 अरबपतियों पर चार फीसदी संपत्ति कर लगाने, कॉरपोरेट टैक्स बढ़ाने, कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने सहित कई बिंदु हैं. बैठक में आफताब आलम खान, ब्रजकिशोर सिंह, रामेश्वर साव, बंधु गोस्वामी, प्रदुमन सोनी, सरजू गोस्वामी, सुनील प्रसाद, मो असगर, एसके आचार्य, भीमसेन सिंह, सीपीएम नेता भागीरथ शर्मा, विजय कुमार भोई, एसबी सिंह दिनकर, मनोज पासवान, अख्तर खान, भाकपा माले नेता रघुवीर राय आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




