ePaper

झारखंड के बेरमो अनुमंडल में अफसरों का अभाव, प्रभार में चल रहे कई विभाग, प्रभावित हो रहे कार्य

Updated at : 05 Sep 2022 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के बेरमो अनुमंडल में अफसरों का अभाव, प्रभार में चल रहे कई विभाग, प्रभावित हो रहे कार्य

Jharkhand News : बोकारो के बेरमो अनुमंडल के बेरमो, गोमिया, नावाडीह और चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय के कई विभागों में अधिकारियों की कमी है. चारों प्रखंड में लगभग ढाई दर्जन विभाग में पदाधिकारी नहीं हैं. कई महत्वपूर्ण विभाग प्रभार में चल रहे हैं. कई महत्वपूर्ण विभागों में पदाधिकारी नहीं हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News : बोकारो (राकेश वर्मा) : बोकारो के बेरमो अनुमंडल के बेरमो, गोमिया, नावाडीह और चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय के कई विभागों में अधिकारियों की कमी है. चारों प्रखंड में लगभग ढाई दर्जन विभाग में पदाधिकारी नहीं हैं. कई महत्वपूर्ण विभाग प्रभार में चल रहे हैं. कई महत्वपूर्ण विभागों में तो पांच-सात साल से पदाधिकारी नहीं हैं. इसके कारण आम लोगों का काम प्रभावित हो रहा है. काम को लेकर प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है.

क्या है प्रखंडों का हाल

बेरमो

सीडीपीओ का पद चार साल से रिक्त. बीडीओ के प्रभार में.

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पद पांच साल से ज्यादा समय से खाली. बीडीओ के प्रभार में.

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का पद रिक्त

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी का पद रिक्त

प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद रिक्त

अंचल निरीक्षक का पद रिक्त

नावाडीह

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पद पांच साल से ज्यादा समय से रिक्त.

सीडीपीओ का पद चार साल से रिक्त.

प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद पांच साल से रिक्त.

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी का पद तीन माह से रिक्त.

प्रखंड प्रसार पदाधिकारी का पद रिक्त. नये पदस्थापित पदाधिकारी ने ज्वाइन नहीं किया.

प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी का पद छह साल से रिक्त.

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का पद 10 साल से रिक्त.

प्रखंड की 24 पंचायतों के लिए मात्र छह पंचायत सचिव.

प्रखंड कार्यालय लिपिक, नाजीर एवं प्रधान सहायक का पद रिक्त.

Also Read: Teacher’s day 2022 : सड़क हादसे में गंवाया पैर, लेकिन शिक्षक नारायण महतो ने नहीं खोया हौसला

गोमिया

सीडीपीओ का पद पांच साल से रिक्त.

प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक का पद 10 साल से रिक्त.

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी का पद पांच साल से रिक्त.

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का पद पांच साल से रिक्त.

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का पद पांच साल से रिक्त.

प्रधान सहायक का पद छह माह से रिक्त.

प्रखंड की 36 पंचायतों के लिए मात्र छह पंचायत सेवक.

प्रखंड कार्यालय में पांच की जगह मात्र दो क्लर्क.

चंद्रपुरा

कई साल से सीडीपीओ का पद रिक्त.

वर्षों से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पद रिक्त.

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का पद रिक्त.

प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी का पद प्रभार में.

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का पद प्रभार में.

प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद रिक्त.

प्रखंड की 23 पंचायतों के लिए मात्र छह पंचायत सेवक.

Also Read: Common Man Issues : पेयजल के लिए तरस रही धनबाद की 40 हजार आबादी, 5 पंचायतों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

कार्यों के निष्पादन में परेशानी

बेरमो के एसडीएम अनंत कुमार ने कहा कि अनुमंडल के चार प्रखंडों में कई पद रिक्त पड़े हैं तथा कई पद प्रभार में चल रहे हैं. इससे कार्यों के निष्पादन में परेशानी हो रह है. खाली पदों पर पदाधिकारियों की पदस्थापना सरकार का विषय है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola