Jharkhand News : राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता Quizinius-2021 में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा, मिली ये ट्रॉफी

Jharkhand News, Bokaro News, बोकारो न्यूज : राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो की टीम ने क्विजिनियस-2021 (जूनियर ग्रुप) में सेकेंड रनर्सअप ट्रॉफी प्राप्त की है. डीपीएस बोकारो का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों में कुणाल आनंद, अमोघ आनंद झा व निहारिका मानिया शामिल थे. विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.

डीपीएस रूबी पार्क-कोलकाता की ओर से जनवरी 2021 में ऑनलाइन आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता में कोलकाता, नयी दिल्ली व भुवनेश्वर की 14 टीमें शामिल हुईं थीं. इस क्विज प्रतियोगिता में मुंबई से जाने-माने क्विज मास्टर आर्यमान बनर्जी ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई. क्विज प्रतियोगिता के परिणाम शुक्रवार को घोषित किये गये.
डीपीएस बोकारो के प्राचार्य एएस गंगवार ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह स्कूल के लिए राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का एक और खुशी का क्षण है. भविष्य में और बेहतर परिणाम की आशा है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए